गदरपुर।14 जनवरी 2026 कोतवाली गदरपुर पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को गदरपुर निवासी सुरेश पुत्र जागन सिंह ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UK06AC0188) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 11/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मेहरा को सौंपी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में 9 जनवरी की रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान सकैनिया क्षेत्र अंतर्गत कैलासपुरी तिराहा के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। कैलाशपुरी तिराहा के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ काकू पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम कामरेड का डेरा, थाना किला खेड़ा, जिला ऊधम सिंह नगर तथा राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र सरजीत सिंह, निवासी ग्राम गुलाब सिंह का माजरा, थाना किला खेड़ा, जिला ऊधम सिंह नगर को पकड़ लिया
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने उक्त बाइक को गदरपुर राजकीय इंटर कॉलेज में लगे उत्तरायणी मेले से चोरी करना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त कुलवंत सिंह उर्फ काकू के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में कोतवाली गदरपुर में अलग से मुकदमा संख्या 12/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद माल के साथ माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामद माल
- हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UK06AC0188)
- एक अवैध तमंचा 315 बोर
- एक जिंदा कारतूस 315 बोर
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
