गदरपुर | 14 जनवरी 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में कोतवाली गदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 14 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कनकटा चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे, कनकटा की ओर मुख्य सड़क से एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की, जिसे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में टायर की ट्यूब के भीतर छिपाकर ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
किशन सिंह पुत्र श्री खजान सिंह
निवासी – सरोवर नगर, थाना गदरपुर
जनपद – ऊधम सिंह नगर
बरामदगी का विवरण:
एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा, जिसमें टायर की ट्यूब के अंदर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में —
उप निरीक्षक विजय कुमार (चौकी प्रभारी),
कांस्टेबल विजेंद्र नेगी एवं
कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह मेहता (चौकी सकैनिया, कोतवाली गदरपुर) शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
