काशीपुर/हल्द्वानी | 16 जनवरी 2026 किसान की आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में उच्चस्तरीय SIT गठितकर IG STF की अध्यक्षता में सुखवंत की आत्महत्या की गहन जांच सोपी गई है साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के उधम सिंह नगर से अन्य जिले में तबादले कर दिए गए हैं। बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा काठगोदाम, हल्द्वानी में की गई आत्महत्या के मामले को राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह SIT IG STF की अध्यक्षता में कार्य करेगी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना करेगी।

पुलिस विभाग द्वारा गठित 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) में—
पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति,
क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा,
निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (जनपद चम्पावत) तथा
उप निरीक्षक मनीष खत्री (जनपद चम्पावत) को शामिल किया गया है।
जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकरण से जुड़े 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल स्थानांतरण गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग कर दिया गया है, ताकि विवेचना किसी भी प्रकार के प्रभाव से मुक्त रह सके।
SIT को मृतक सुखवन्त सिंह द्वारा आत्महत्या से पूर्व जारी किए गए वीडियो और ई-मेल में अंकित सभी तथ्यों का विस्तृत, बिंदुवार और तकनीकी परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रकरण से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहन जांच कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच का उद्देश्य न केवल घटना के कारणों को सामने लाना है, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना भी प्राथमिकता में शामिल है।
इस पूरे प्रकरण पर राज्यभर की निगाहें टिकी हुई हैं और SIT की जांच से सच सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
