काशीपुर। 25 जनवरी 2026 प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं अपमान के विरोध में काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से अपना रोष व्यक्त किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चैती मंदिर परिसर मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास किया।
उपवास कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, इंदर सिंह (एड.), जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी सहित कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर धर्माचार्यों और साधु संतों के अपमान का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि साधु संतों के सम्मान की बात करने वाली भाजपा अब उनके प्रति असम्मानजनक रवैया अपना रही है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि साधु संतों के आशीर्वाद से सत्ता तक पहुंची भाजपा आज उन्हीं का अनादर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार साधु संतों के साथ कठोर व्यवहार कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव साधु संतों के सम्मान के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
कार्यक्रम में सुभाष पाल, रियासत अली, सुशील भटनागर, डॉ. करण सिंह पाल, गौरव रस्तोगी, जगदीश पनेरु, एड. सौरभ शर्मा, डॉ. शुभ्रा शर्मा, पं. रामदेव शर्मा, मो. अकरम, दीपक पाल, हनीफ अंसारी, सरिम सैफी, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, रोशनी बेगम, जगदीश सिंह, संजीव शर्मा, महेंद्र बेदी, इदरीस अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिद्धू, एड. अनिल शर्मा, मीणा आर्य, एड. संदीप चतुर्वेदी, एड. सुरेंद्र वाटला, राकेश यादव, फिरोज हुसैन, पार्षद सादिक हुसैन, शाह आलम, पंकज शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, एड. राजेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, दीपक कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
