काशीपुर। 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में देशभक्ति और संविधान सम्मान का संदेश देते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मोहल्ला काजीबाग स्थित झंडा चौक पर तिरंगा झंडा बड़े धूमधाम से फहराया गया कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने किया।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में अलका पाल ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की असली ताकत उसकी एकता और अखंडता में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मर्यादाओं का पालन करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, एड. हरीश कुमार सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी तथा मंसूर अली मंसूरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर सेवादल महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी, रशीद मंसूरी, संजीव शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, फिरोज हुसैन, पार्षद हनीफ गुड्डू, इलियास महागीर, पार्षद सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, नजमी अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, राकेश यादव टोपीवाला, परम सिद्धू, एड. जगदीश पनेरु, एड. गौरव रस्तोगी, शाह आलम, वसीम राजा, शदान इकबाल, मोहम्मद सैफ, मीना आर्य, रंजना गुप्ता, रियाजुद्दीन, सारीम सैफी, रवि पपने, एड. किशन कुमार भल्ला, जाहिद हुसैन, खालिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और देश की तरक्की व सद्भावना के लिए काम करने का संकल्प दोहराया गया।


































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
