काशीपुर। 30 जनवरी 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुंशी राम चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और इसके बाद गांधीवादी विचारधारा के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दिया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण का सपना देखा था, वर्तमान सरकार उस सोच को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी योजनाओं से गांधी जी का नाम हटाने की कोशिश उनकी विचारधारा को समाप्त करने की साजिश है।
कार्यक्रम में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारें संवैधानिक मूल्यों और श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के मार्ग पर चलकर जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।
धरना कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विमल गुड़िया, मनोज जोशी, मुशर्रफ हुसैन, हरीश चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, सुशील भटनागर, डॉ. रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, ब्रह्हमपाल, इंदर सेठी, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, अकरम बेग, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना, परम सिद्धू, कुलदीप ऐरी, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, मीणा आर्य, अलका परवीन, सुजाता शर्मा, संजीव शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, इलियास महीगीर, गुल्लू महागीर, शीतल शर्मा, पार्षद अब्दुल कादिर, मो. आरिफ, राकेश यादव टोपीवाला, प्रदीप जोशी, इफ्तार छोना, कृष्ण कुमार, चंद्रभूषण डोभाल, महेंद्र बेदी, राकेश भगत, अक्षत मिड्ढा, संजय मेहरोत्रा, टिका सिंह सैनी, राजेंद्र अरोड़ा, वसीम राजा, मो. जाहिद, शिव कुमार श्रीमाली, पंकज पंत, रवि पपने, विनोद जोशी, शोएब सिद्दीकी, उमा सरस्वती, फूलवती, सावित्री, अजय कुमार, शंकर लाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
