काशीपुर/देहरादून, 31 जनवरी 2026।
उत्तराखंड शासन द्वारा जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेशों के तहत पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। काशीपुर में अपराध नियंत्रण और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के लिए पहचान बनाने वाले श्री दीपक सिंह को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून नियुक्त किया गया है।

मजबूत पुलिसिंग की छाप छोड़ गए अधिकारी, उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल
काशीपुर में अपने कार्यकाल के दौरान दीपक सिंह ने अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया। नशा तस्करी, संगठित अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाना, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखना और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया उनकी कार्यशैली की मुख्य विशेषताएँ रहीं। त्योहारों एवं बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी रणनीति कारगर रही, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत बनी रही।
स्थानांतरण आदेश के तहत प्रमुख तबादले
- श्रीमती शाहजहां जावेद — अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक से अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय
- श्री जोध राम जोशी — अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- श्री राजन सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुख्यालय
- श्रीमती कमला बिष्ट — अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस, हल्द्वानी से अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय
पदोन्नति के फलस्वरूप नई तैनातियाँ
- श्री दीपक सिंह — उधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून
- श्री विवेक कुमार — हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ
- श्री नरेन्द्र पाल — हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अग्निशमन मुख्यालय
- श्रीमती जुही मनराल — अग्निशमन मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
- श्री अंकुश मिश्रा — अग्निशमन मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था
- श्रीमती पूर्णिमा गर्ग — देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
- श्री आशीष भारद्वाज — आईआरबी द्वितीय से अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय
- श्री अविनाश वर्मा — मा. मुख्यमंत्री सुरक्षा से अपर पुलिस अधीक्षक / मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मा. मुख्यमंत्री सुरक्षा
- श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल — नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस, हल्द्वानी
- श्री शांतनु पाराशर — एसडीआरएफ से उप सेनानायक, एसडीआरएफ
- श्रीमती अनुषा बडोला — एटीसी हरिद्वार से उप सेनानायक, एटीसी हरिद्वार
इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है। काशीपुर में दीपक सिंह की सख्त और सक्रिय कार्यशैली की चर्चा रही, और अब देहरादून में भी उनसे प्रभावी नेतृत्व की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
