रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर।अखिल ब्राहमण उत्थान सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र भी वितरण किए। बता दें कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार अध्यक्ष के रूप में उधम सिंह नगर जोशी एडवोकेट पहुंचे व सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सी के जोशी से जिलाध्यक्ष का चार्ज ग्रहण किया वह बनने के बाद डिग्री कॉलेज रुद्रपुर के प्रोफ़ेसर जगदीश पांडे को जिला महासचिव श्रीमती रागिनी मिश्रा को रुद्रपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया।

श्री उमेश जोशी ने कहा प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा समय-समय पर की जाएगी वह पूरे जिले में शीघ्र ही इकाइयां गठित हो जाएंगी व प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के आदेश अनुसार अच्छा कार्य करने वाली नगरों की टीमों को आगामी महासम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा श्री उमेश जोशी के साथ काशीपुर महानगर के महासचिव अरविंद शर्मा एडवोकेट महिला जिलाध्यक्ष सुभाषिनी द्विवेदी व तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित चंद्रकला राय पहुंचे स्थानीय एक स्कूल में पंडित सी के जोशी के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश जोशी का स्वागत किया


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
