Oplus_16908288
काशीपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने बजट को जनविरोधी और निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह देश के युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरने वाला दस्तावेज है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक बार फिर बड़े उद्योगपतियों को राहत देने का काम किया है, जबकि आम जनता को महंगाई और आर्थिक संकट के बीच कोई ठोस सहारा नहीं दिया गया।

अनुपम शर्मा ने कहा कि इस बजट में युवाओं के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिखाई देती। “रोजगार सृजन के नाम पर ठोस योजना का अभाव है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी कोई राहत नहीं दी गई। देश का युवा आज बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार केवल आंकड़ों का खेल खेल रही है,” उन्होंने कहा कि
सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रुपये की डॉलर के मुकाबले गिरती कीमत, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और सोने-चांदी की ऊंची कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। इसके बावजूद बजट में महंगाई नियंत्रण के लिए कोई ठोस उपाय नजर नहीं आता।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और किसानों को इस बजट से बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें केवल निराशा मिली। “किसान आज भी लागत और कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिन उसकी आय बढ़ाने को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप बजट में नहीं है,”
अनुपम शर्मा ने बजट को युवा विरोधी, किसान विरोधी और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। “कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक आम जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। देश को ऐसे बजट की जरूरत थी जो रोजगार दे, महंगाई से राहत दे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करे, लेकिन यह बजट सरकार की विफलताओं को छिपाने का दस्तावेज बनकर रह गया है,” उन्होंने कहा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
