oplus_0
काशीपुर, 10 फरवरी 2026।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार देर शाम गिरीताल स्थित पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. रमेश चंद्र सहगल का 1 फरवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शाम करीब 7 बजे गिरीताल स्थित आवास पर पहुंचे और स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि,
“स्वर्गीय रमेश चंद्र सहगल कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।”
इस मौके पर प्रदेश सचिव अरुण चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस राजू छीना,अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी,जय सिंह गौतम, उमेश जोशी, मनोज जोशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
