Oplus_16908288
काशीपुर। 13 फरवरी 2026 महानगर कांग्रेस कमेटी, काशीपुर द्वारा ग्राम सभा बांसखेड़ा में “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल तथा पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष श्री मुशर्रफ हुसैन ने किया।
बैठक में आगामी 16 फरवरी को में प्रस्तावित “राजभवन घेराव” कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

मिशन 2027 को लेकर संगठन सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर
साथ ही मिशन 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर सहमति बनी।

प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा का बयान
प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा,
“कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। 16 फरवरी का राजभवन घेराव जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रतीक होगा। हमारा लक्ष्य केवल आंदोलन नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाकर 2027 के चुनाव में वैकल्पिक, जवाबदेह और जनोन्मुखी सरकार देना है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
बैठक में काशीपुर विधानसभा प्रभारी अकरम अली, राम देव शर्मा, ग्राम प्रधान शफीक अहमद, पूर्व प्रधान रियासत हुसैन, राकेश टोपी वाले, राकेश भगत, जितेंद्र, गौरव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
