oplus_0
काशीपुर। आगामी 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार की और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, वन्यजीवों के कारण मानव हानि, सरकारी जमीनों की बंदरबांट, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा बजट सत्र की अवधि बढ़ाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 16 फरवरी को देहरादून कूच करेंगे।

अलका पाल का सरकार को चेतावनी भरा संदेश
महानगर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा,
“प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार से परेशान है। सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। 16 फरवरी का राजभवन घेराव जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास है। यदि सरकार ने अब भी जनता की पीड़ा नहीं सुनी तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को और तेज करेगी।”
उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा,
“यह आंदोलन किसी दल का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने में आगे आएं। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।”

अनुपम शर्मा का तीखा हमला
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा,
“प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार जवाबदेही से बच रही है। 16 फरवरी का राजभवन घेराव सत्ता के अहंकार को सीधी चुनौती देगा। यदि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष को निर्णायक रूप देगी।”
उन्होंने दावा किया कि काशीपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का काफिला देहरादून जाएगा और यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा।

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, उमेश जोशी (एड.), पार्षद अब्दुल कादिर, एड. इंदर सिंह, एड. राजेश शर्मा, राकेश भगत, टीका सिंह सैनी, डॉ. करन सिंह पाल, अकरम बेग, ताहिर खान, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, एड. संदीप चतुर्वेदी, हरिओम सक्सेना, चंद्रभूषण डोभाल, वसीम राजा, साबिर हुसैन, सलीम सैफी, राकेश यादव, एड. मोहम्मद आरिफ, अब्दुल समद, फिरोज हुसैन, सुरेंद्र कुमार बाटला, डॉ. रमेश कश्यप, इरफान गुड्डू, पंडित रामदेव शर्मा, अकरम अली, पूर्व पार्षद नजमी अंसारी, पूर्व पार्षद दीपक कांडपाल, रवि पपने, सरिम सैफी, वसीम हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 16 फरवरी के राजभवन घेराव को सफल बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
