oplus_0
काशीपुर, 18 फरवरी 2026।
में पुलिस ने यातायात नियमों के पालन और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना आवश्यक कागजातों के दोपहिया वाहन चलाने वाले दर्जनों चालकों के ऑनलाइन चालान किए गए।
अभियान का संचालन द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने सूर्या चौकी और बसई चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई सूर्या चौकी प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रहे बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ऑनलाइन चालान किए। साथ ही चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस या बिना दस्तावेज वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि नियमित चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी आसान हो जाती है और कई बार बड़ी आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा हो जाता है।
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल कुंदन बोरियाल, कांस्टेबल नवीन शर्मा सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं आम नागरिकों ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की इस पहल का स्वागत किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
