
काशीपुर 27 दिसंबर 2020 भीषण सर्दी को देखते हुए आम आदमी के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली 4 दिन पहले काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में स्थित रेन बसेरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने रेन बसेरा में अव्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली

4 दिन पूर्व रेन बसेरा पहुंचे थे। जहां पर श्री वाली ने नगर निगम प्रशासन से मीडिया के माध्यम पूछा था कि काशीपुर में रेन बसेरा होने के बावजूद भी लोग इस कडकडाती सर्दी में सड़कों पर सोने को क्यों मजबूर है नगर निगम ऐसी सर्दी में इन लोगों को रेन बसेरा में आसरा क्यों नहीं दे रहाहै।

आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली के नेतृत्व में दर्जनों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता रात्रि करीब 9:00 बजे रोडवेज अड्डे पर एकत्रित हुए जहां से उन्होंने ठंड में सड़क पर सो रहे बेसहारा लोगो को रैन बसेरे में आसरा देने का अभियान चलाया।

बता दें कि इससे पूर्व उन्होंने नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों को मीडिया के माध्यम 4 दिन का समय देते हुए निवेदन किया था कि ऐसी भीषण सर्दी में जो लोग सड़कों के किनारे सो रहे हैं नगर निगम प्रशासन उन्हें 4 दिन के भीतर रेन बसेरा लाकर उनको रैन बसेरे में आसरा दें यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा 4 दिन के अंदर ऐसे बेसहारा लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की तो वह खुद चौथे दिन रोड वेश बस अड्डे तथा रोड के किनारे एवं दुकानों के सामने रात बिता रहे लोगों को रैन बसेरे में आसरा देंगे। नगर निगम प्रशासन द्वारा 4 दिन का समय बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्यवाही नहीं की गई तब

आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली रविवार रात्रि 9:00 बजे आप कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज अड्डे पर एकत्रित हुए जहां से उन्होंने बेसहारा लोगों को रेन बसेरा पहुंचाने का अभियान शुरू किया आप कार्यकर्ताओं को कई लोग कहीं सड़क के किनारे तो कहीं रेलवे स्टेशन तो कहीं बंद दुकानों के बाहर लोग खुले आसमान के नीचे सोते मिले। श्री बाली ने आप कार्यकर्ताओं के साथ सोए हुए लोगों को नींद से जगा कर अपने निजी वाहनों से उपरोक्त लोगों से रेन बसेरा मैं जाने के लिए कहा गया जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को उनके सामान सहित ई-रिक्शा पर बैठाया और और महेशपुरा स्थित रैन बसेरा में उन्हें आसरा दिया। इन बेसहारा लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने कंबल बाटे और लोगो के सोने के लिए लकड़ी के तख्त रेन बसेरा पहुंचाएं। श्री बाली के इस कार्य उपरोक्त सभी लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नेता ने जो कार्य किया है।

वह आज तक क्षेत्रीय किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनके लिए नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही समाजसेवी कि उन्हें आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें नेता नहीं चाहिए ऐसा ही समाजसेवी हमारे लिए सटीक और सही है तो वही श्री बाली ने नगर निगम प्रशासन तथा मेयर पर तंज कसते हुए कहा कि टेंडर करना तथा भवन बना देना ही लोगों की समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि 75 लाख रुपए की कीमत से बने रैन बसेरे मैं जब बेसहारा लोग रहेंगे तभी उसका सही उपयोग हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विकास कार्य करने के लिए चुना है ना कि टेंडर करने के लिए जनता के लिए कार्य करें जिससे कि जनता की समस्या का समाधान हो सके।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
