काशीपुर। 28 फरवरी 2026 विगत दिनों क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा एक नमाजी के साथ कथित अभद्रता की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम सात सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार चंदोला का घेराव किया और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

ये रहीं प्रमुख मांगें:
- महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गौशाला मोड़ तक क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की शीघ्र मरम्मत।
- होली और रमजान के दौरान बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग।
- अतिक्रमण अभियान के नाम पर ठेला-फुटपाथ कारोबारियों का उत्पीड़न न किए जाने की मांग।
- दोपहिया वाहनों की चेकिंग के नाम पर नागरिकों को परेशान न करने की मांग।
- ट्रेड लाइसेंस के नाम पर निगम द्वारा जुर्माना/नोटिस की कार्रवाई में पारदर्शिता।
- नैनीताल जनपद की तर्ज पर काशीपुर में भी धान की बुवाई की अनुमति।
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। अन्य वक्ताओं ने भी कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।
प्रदर्शन के दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
