काशीपुर।कुंडा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कुण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 01.03.2025 को उ0नि0 प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जसपुर कट के पास गौरा फार्म जाने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18R8299 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें काले रंग की रबर ट्यूब के अंदर लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

मौके से अभियुक्त गुरजीत सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी डाम भोगपुर, कोतवाली जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुण्डा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
होली के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की आशंका को देखते हुए जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली जैसे पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा अवैध शराब के सेवन एवं वितरण से दूर रहें। अवैध शराब न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है।
पुलिस टीम
- उ0नि0 प्रदीप कुमार
- का0 808 राजकुमार
- का0 522 कृपाल सिंह
- का0 762 जितेन्द्र कुमार
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाती रहेगी।
“सुरक्षित होली, नशामुक्त होली — यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
