काशीपुर। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और हर परिवार का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है, वहीं पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश और देश की जनता असमंजस की स्थिति में है। यदि पेट्रोल-डीजल की कमी को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो प्रदेश में तेल माफिया सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि उत्तराखंड सहित देश के किसी भी हिस्से में पेट्रोल-डीजल की वास्तविक कमी नहीं है।
अलका पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में खनन और भू-माफिया सक्रिय रहे हैं, उसी तरह पेट्रोल-डीजल माफिया भी सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष करती रहेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
