काशीपुर, 16 मार्च 2026।
में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा नेता का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय आसिफ चौधरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और क्षेत्रीय जनता में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बताया जाता है कि आसिफ चौधरी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं और अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके भाजपा में सक्रिय होने से पार्टी को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती मिल सकती है।
इस अवसर पर आसिफ चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ तथा काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर प्रदेश नेतृत्व में जो विश्वास जताया है उसे पर वह खरा उतरने का कार्य करेंगे।पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए वह लगातार कार्य करेंगे, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाई जा सके।
स्वागत कार्यक्रम में असलम सैफी, मोहम्मद यासीन, मासूम चौधरी, जावेद प्रधान, गुलशन अली, युसूफ अली, फरहान चौधरी, अरमान चौधरी, रिजवान चौधरी, फारूक चौधरी, बलियत हुसैन, रिफाकत चौधरी, इसरार हुसैन और रेहान चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
