काशीपुर | 18 मार्च 2026
पवित्र महीने (रमजान-उल-मुबारक) के आखिरी अशरे में पूरी दुनिया के मुसलमान अब (ईद-उल-फितर) के चांद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इबादत, रोजा, तरावीह और दुआओं के इस मुबारक सफर के बाद अब खुशियों का त्योहार करीब आ चुका है।
जानकारी के अनुसार, भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया था और आज 18 मार्च को 28 रोजे पूरे हो चुके हैं। वहीं, में 18 फरवरी से रोजे शुरू होने के चलते वहां आज 29 रोजे पूरे हो गए हैं।

कयास लगाए जा रहे थे कि 18 मार्च को सऊदी अरब में चांद नजर आ सकता है और चांद रात मनाई जाएगी, लेकिन ताज़ा खबरों के मुताबिक आज वहां चांद दिखाई नहीं दिया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 19 मार्च को चांद देखा जाएगा, जिसके बाद 20 मार्च (जुम्मा) को सऊदी अरब में ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है।
धार्मिक जानकारों के मुताबिक, इस बार सऊदी अरब में चांद बहुत कम समय, लगभग एक मिनट के लिए दिखाई देने की संभावना है, जबकि अन्य देशों में चांद अगले दिन यानी 20 मार्च को नजर आ सकता है। ऐसे में भारत सहित कई देशों में 21 मार्च (शनिवार) को ईद मनाए जाने के प्रबल आसार हैं।
रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत, कुरआन-ए-पाक की तिलावत और जरूरतमंदों की मदद कर अपने दिलों को रोशन किया है। अब ईद का त्योहार भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों का पैगाम लेकर दस्तक देने को तैयार है।
🌙 आखिर में दुआ:
अल्लाह तआला तमाम रोजेदारों की इबादतें कबूल फरमाए और इस ईद को अमन, सुकून और खुशहाली का जरिया बनाए।
ईद मुबारक! 🤲✨
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
