रिपोर्ट अली अकबर

काशीपुर। पंद्रह सौ किसानों के ऊपर हुए मुकदमे की कड़ी निंदा करते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार तथा केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में किसान कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा जंगी ने कहा कि किसानों के ऊपर जो तीन कृषि काले कानून बनाए गए हैं। उसमें किसानों को विश्वास में नहीं लिया गया ,और ना ही यह किसान हित के हैं। उन्होंने कहा कि बाजपुर में पंद्रह सौ अज्ञात किसानों पर मुकदमे लगाए गए हैं। जो अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार को जगाने के लिए जा रहे थे। किसानों के ऊपर लगाए गए मुकदमों कि कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। तथा किसानों के आंदोलन को देख भाजपा सरकार के नुमाइंदे भय के साए में कानून की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

श्री जंगी ने कहा कि सर्द मौसम की कप कपा देने वाली ठंड में पिछले 32 दिनों से देश का अन्नदाता किसान बॉर्डर व सड़कों पर शांतिप्रिय धरने के माध्यम से केंद्र सरकार को किसानों की मांग पर विचार करने के लिए किसान बैठे हैं। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। आज देश के किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है ।श्री सुरेश शर्मा जंगी ने कहा कि पूर्व की केंद्र में कांग्रेस शासन के कार्यकाल में देश के अन्नदाता किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज के साथ खड़ी रहती थी। ,और विकास की गति को प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र तक कांग्रेस सरकार लेकर काम करती थी, लेकिन आज भाजपा शासन में विकास मात्र जुमलेबाज बनकर रह गया है।अब भी वक्त है। जुमलेबाज भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकमात्र कांग्रेस पार्टी को ही मजबूत बनाएं और फिर से समूचे देश में कांग्रेस सरकार बनाएं और विकास को धरातल पर तेजी से लाएं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
