रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर । 29 दिसंबर 2020 महिला दरोगा के साथ फोन पर अश्लील अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है बता दें कि बीती रात्रि शराब के नशे में धुत राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत प्रधान लिपिक संजीव शर्मा तथा एक अन्य संजय भल्ला जो कि पत्रकारिता के क्षेत्र से हैं उसके द्वारा काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा से फोन पर अश्लील व अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मंगलवार रात राजकीय चिकित्सालय के प्रधान लिपिक तथा एक अन्य व्यक्ति ने शराब के नशे में कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा के मोबाइल पर अश्लील बातें करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय नामक जोकि समाचार पत्रों में समाचार संकलन का कार्य करता है मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे अपनी पत्नी के साथ किसी मरीज को देखने अस्पताल गया हुआ था। जहां पर उसने अपनी पत्नी को तो मरीज के पास छोड़ दिया। तथा वह अस्पताल में प्रधान लिपिक संजीव से मिलने चला गया जहां पर दोनों एक साथ नगर में कहीं शराब पीने चले गए थे। वहां से आने के बाद दोनों ही राजकीय चिकित्सालय में बातचीत के दौरान शराब के नशे में धुत संजीव ने महिला उपनिरीक्षक को फोन लगा दिया महिला उप निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त दोनों ही व्यक्तियों ने उसके साथ फोन पर अश्लील तथा अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी बता दें कि प्रधान लिपिक के खिलाफ पूर्व में एक महिला ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। जिसमें केस की विवेचना महिला उपनिरीक्षक के द्वारा की गई थी। यहां बता दें कि संजय भल्ला उत्तराखंड के कई जिलों से हिंदी में प्रकाशित दर्जनों से भी अधिक साप्ताहिक पाक्षिक तथा मासिक पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों में समाचार संकलन का कार्य करता है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों ने महिला उपनिरीक्षक से फोन पर बातचीत करने के बाद दोनों अपने अपने निवास स्थानों के लिए रवाना हो गए घटना के करीब 1 घंटे के बाद कोतवाली पुलिस राजकीय चिकित्सालय पहुंची जहां पर प्रधान लिपिक अस्पताल में नहीं था। जिसे पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय बुलाया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि पत्रकारिता की लाइन से जुड़े व्यक्ति को पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60/20,354ए/186/509/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
