रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 31 दिसंबर 2020 क्षेत्र में विकास ना होने को लेकर पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर काशीपुर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार से नगर क्षेत्र में सिटी बस चलाए जाने तथा काशीपुर को जिला घोषित कराए जाने एवं महुआखेड़ागंज स्थित 700 एकड़ बंजर भूमि पर रोजगार हेतु प्रोजेक्ट लगाने तथा अलीगंज मार्ग एवं गुलरिया मार्ग पर यातायात वाहन सुचारू रूप से चालू कराए जाने की मांग की है। बता दें कि समाजसेवी इंजीनियर शादाब आलम ने अपने मधुबन नगर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि धरातल पर जो विकास कार्य होने थे। वह नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि बरसों पुरानी लंबित पड़ी काशीपुर को जिला बनाने की मांग को आज तक भी सरकार द्वारा काशीपुर को जिला घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महुआ खेड़ा गंज में लगभग 740 एकड़ बंजर भूमि पड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि उसमें कोई रोजगार के लिए प्रोजेक्ट लगाया जाता जिससे कि क्षेत्रीय युवाओं को आसानी से रोजगार दिए जा सकते थे। उन्होंने मांग की कि सरकार 740 एकड़ बंजर भूमि पर कोई प्रोजेक्ट लगाया जाए। साथ ही जिन किसानों की भूमि सरकार ने दी है उनका मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है उन्हें उस जमीन का मुआवजा सरकार तत्काल उन्हें दे या फिर उनकी बंजर पड़ी भूमि उन्हें सरकार वापस लौट आए जिससे कि किसान फिर से खेती कर अपनी गुजर-बसर कर सके अन्यथा या फिर सरकार उस भूमि पर कोई प्रोजेक्ट लगाकर प्रत्येक किसान के घर से एक व्यक्ति को सरकार नौकरी दे । जिससे कि उन्हें रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि काशीपुर से अलीगंज मार्ग पर जितनी भी ग्राम सभाए बसी हुई हैं। उनके आने जाने के लिए रोड पर बसों का संचालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बरसों से अलीगंज मार्ग पर बसों का संचालन बंद है। और सरकार तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मार्ग पर बस से चलाए जाने से संबंधित कोई भी कदम नहीं उठाया है। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को अति शीघ्र अलीगंज मार्ग पर बसों का संचालन शुरू कराया जाए। क्योंकि अलीगंज मार्ग पर स्थित महुआखेड़ागंज औद्योगिक क्षेत्र हैं। जहां पर नगर के व्यक्ति तथा महिलाएं फैक्ट्रियों में काम करने जाती हैं। जिन्हें आने जाने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो वहीं उन्होंने काशीपुर से गुलड़िया से महुआखेड़ागंज से होते हुए काशीपुर तथा डिग्री कॉलेज तक सिटी बस चलाए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि सिटी बस चलाने से लोगों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त मिल सकेगी। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 2022 में यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह अवश्य चुनाव लड़ेंगे। तथा जनता की समस्याओ के लिए वह संघर्ष करेंगे उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर के जो मुद्दे हैं। जो एक जनप्रतिनिधि को करनी चाहिए वह नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता ने चुनाव जिताया तो वह नगर में विकास कार्यों की गंगा बहा देंगे।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
