काशीपुर। किसानों के धान के बकाया भुगतान को लेकर तथा हाईकोर्ट को अन्य जगह स्थानांतरित करने को लेकर एवं विश्व विद्यालय की भूमि के बजाय कहीं अन्य जगह एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने रामनगर रोड स्थित कार्यालय मे पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने किसानों के धान खरीद का सरकारी एजेंसियों द्वारा भुगतान न किये जाने पर भी विधायक चीमा ने कहा कि 55000 कुंतल धान सरकार के गोदामों में जा चुका है। लेकिन भुगतान नहीं हो पाया है। विधायक चीमा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को यह मामला बताया गया जिस पर उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की पूरी जानकारी ली गई। विधायक चीमा ने केबिनेट मंत्री से तत्काल भुगतान के लिए धन सिंह रावत से अनुरोध किया। परंतु सीएम के अस्वस्थ होने के कारण यह भुगतान तत्काल संभव नहीं है। सीएम के स्वस्थ होते ही विधायक स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों के धान का भुगतान शीघ्र कराने के लिए हरसंभव प्रयत्न करेंगे।

उन्होंने उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने को लेकर भी सरकार से अपील की है उन्होंने कहा कि रामनगर रोड स्थित नेपा मै आठ सौ एकड़ से अधिक भूमि पर उत्तराखंड हाईकोर्ट को स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह यह मांग उत्तराखंड सरकार से कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह जगह हाईकोर्ट के लिए अति उत्तम रहेगी उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि यह क्षेत्र मैदानी तथा पहाड़ी दोनों के लिए उचित रहेगा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट उधम सिंह नगर जिले के लिए स्वीकृत हुआ है परंतु एयरपोर्ट के लिए पंतनगर विश्विद्यालय की भूमि का अधिग्रहण करने को किसानों के हित में गलत बताया है। उन्होंने कहा कि देश के कृषि विश्वविद्यालय अनाज के उत्पादन में वृद्धि की दिशा में आशातीत भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि अगर हम इन विश्व विद्यालयों की भूमि ले लेंगे तो इसका खाद्य उत्पादन पर कुप्रभाव पड़ेगा। इससे पहले भी कृषि विश्वविद्यालयों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए पंतनगर विश्विद्यालय की भूमि नहीं ली जानी चाहिए। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी हाईकमान का आदेश होगा उसी के अनुसार वह चुनाव लड़ेंगे। पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उसे चुनाव लड़ाएंगे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
