रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। सांसद से स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने हवन पूजन का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के शीघ्र स्वास्थ्य होने एवं दीर्घायु की कामना की। बता दें कि नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट को करोना वायरस होने के कारण 16 दिसंबर 2020 को दिल्ली के ऐम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सांसद अजय भट्ट के शीघ्र स्वास्थ्य होने एवं दीर्घायु होने की कामना के लिए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रजापति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से लोकसभा सांसद अजय भट्ट को स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की ।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट जी गोकुल सिंह प्रजापति, चरणजीत सिंह प्रजापति, विशाल कुमार, जगदीश, अंकुर कुमार प्रजापति, अशोक कुमार सैनी, पवन कुमार, डॉ गिरीश तिवारी, संजीव यादव, संदीप कुमार, हर्ष कुमार आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
