Report Ali Akbar
काशीपुर। आम आदमी पार्टी नेता दीपक वाली के काशीपुर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद देहरादून से लौटे आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली आज प्रेस से रूबरू हुए और उन्होंने पार्टी में अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया !उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरे उतरेंगे। उन्होंने पार्टी से मिले सम्मान की असली हकदार काशीपुर सहित जनपद उधम सिंह नगर की जनता को बताया जिसने समय समय पर उनका साथ देकर उनकी ताकत और सम्मान को बढाया है!

श्रीबाली ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के आंदोलनकारियों और आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में आम आदमी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी !आप पार्टी की नीतियों को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में सरकार हमारी ही पार्टी की बनेगी ! विकास के क्षेत्र में काशीपुर की तो काया पलट होगी ही साथ ही पूरी देवभूमि का भी विकास दिल्ली मॉडल की तर्ज पर होगा! उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को रोजगार देकर पलायन रोकने का काम करेगी ।उन्होंने यह भी कहा कि बिजली पानी मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रदेशवासियों को निराश नहीं होना पड़ेगा !भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताते हुए भाजपा नेतृत्व बंशीधर भगत को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की !उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है। कि जिस मातृशक्ति के बलिदान से यह प्रदेश बना है। सत्ता में बैठी भाजपा उसी नारी जाति का अपमान कर रही है !श्री बालीने काशीपुर की जनता से आह्वान किया कि अब वह उठ खड़ी हो क्योंकि अब काशीपुर के विकास का नया अध्याय लिखने का समय आ गया है !बार-बार धोखा देने वाले राजनीतिक दलों से जनता इस बार सावधान रहें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का ही साथ दे ! इससे पूर्व श्री वाली के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर श्री बाली का आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया !स्वागत करने वालों में रघुनाथ अरोड़ा, मुकेश चावला, जसपुर से आए अजय अग्रवाल, मयंक शर्मा, अभिताभ सक्सेना, अजयवीर, मनोज कोशिक, अमन वाली, महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष ममता शर्मा, किरण सिंह ,अनुराधा सिंह, ओम लता चौहान, शारदा देवी, शहजाद, प्रभ सिंह, निज्जर, विक्की सौदा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे श्रीबाली ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया !


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
