रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 7 जनवरी 2021 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर नगर के मुख्य चौराहों पर भव्य स्वागत किया बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में मंडी चेक पोस्ट के पास एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया इसके बाद कार्यकर्ता यहां से रैली के माध्यम नव चेतना भवन के लिए रवाना हुए जिसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रोड पर फूल मालाएं पहनाकर नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

इसी प्रकार एक भव्य रैली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में निकालते हुए टांडा चौराहे से खड़कपुर देवीपुरा होते हुए चैती मोड़ तथा उसके बाद वह नव चेतना भवन पहुंचे जहां पर मौजूद महिला कांग्रेस नेत्रीयो ने उनका फूल मालाएं देकर जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 4 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने वादे ही वादे किए हैं।

जमीनी स्तर पर कार्य नहीं किया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है काशीपुर में चार बार से कांग्रेस की हार का कारण का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और परिवार में छोटी मोटी बातें होती ही रहती है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को चुनाव लडाएंगे।


उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद हर पार्टी के अंदर होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा के लुभावने वायदों में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका काशीपुर आगमन संगठन को मजबूत करना तथा आपसी मतभेदों को दूर कर आगामी चुनाव 2022 फतेह करने को लेकर रणनीति तय की जा रही है।

इस मौके पर रंजीत रावत, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, प्रदेश सचिव अलका पाल, आशीष अरोरा बॉर्बी, श्रीमती मुक्ता सिंह, दीपिका गुड़िया आत्रे, विकल्प गुड़िया, शोभित गुड़िया, मंसूर अली मंसूरी, हरीश कुमार एडवोकेट, अर्पित मेहरोत्रा, सुभाष पाल, महेंद्र बेदी, सलीम अहमद, अब्दुल सलीम एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जोशी एडवोकेट, जितेंद्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, चेतन अरोरा, इंदु मान, उमा वात्सल्य, विमल गुड़िया, विजेंद्र चौधरी, विनोद वात्सल्य, मोहित चौधरी, राशिद फारूकी, अफसर अली, सिद्धार्थ निझावन, मोहम्मद अरशद, सचिन नॉर्डिग, समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
