रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 8 जनवरी 2021 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा महिला नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की बसपा नेता आसिम ने कड़ी निंदा की है। बता दें कि बसपा नेता आसिम ने प्रेस को जारी अपने बयानों में कहा है। कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा महिलाओं के सम्मान को ही भूल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हिरदेश के प्रति अभद्र टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवो की नगरी माना जाता है। और देव नगरी में महिलाओं का सम्मान सर्वप्रथम माना जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर गया है। कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अब महिलाओं पर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के ऊपर की गई टिप्पणी से यह साफ जाहिर होता है। कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवों की नगरी कहे जाने वाले उत्तराखंड की मातृशक्ति के प्रति कोई सम्मान नहीं करते हैं।

श्री आसिम ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लंबे समय से भाजपा और उसके मंत्रियों के द्वारा नारी सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। तमाम ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जिनमें भाजपा और उनके नेताओं के द्वारा नारी शक्ति को बुरी तरह अपमानित किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर भाजपा की नैया पार लगाने की बात करते हैं। लेकिन उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा महिलाओं के लिए अशिष्ट और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अपनी तुच्छ मानसिकता को जगजाहिर किया जा रहा है। श्री आसिम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को मालूम होना चाहिए कि देश के अंदर बुजुर्ग लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।और उनका आशीर्वाद लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाता हैं। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को चाहिए कि वह नैतिकता के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
