रिपोर्ट अली अकबर
जसपुर।13 जनवरी 2021 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस ने करीब का आधा दर्जन तमंचे तथा तीन जिंदा कारतूस उनके पास से बरामद किए हैं। बता दें कि घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने करते हुए बताया कि कुन्डा
थाना क्षेत्र के मंडी चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी कि तभी बाइक संख्या UK18 8199 पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस देखकर दोनों युवक घबराने लगे। पुलिस को संदेह होने पर दोनों की तलाशी ली। तो रंजीत सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम काकड़ खेड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद के कब्जे से पुलिस ने दो अद्दद तमंचा 315 बोर वे एक अदद तमंचा 12 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

जबकि उसके साथी अकरम अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम पेगा थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से तीन अद्दद अवैध तमंचे 315 बोर व एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि यह आरोपी तमंचे जनपद रामपुर से लाकर बिक्री किया करते हैं। बताया कि आरोपी प्रत्येक तमंचा 4000 से ₹5000 की कीमत में बेचा करते थे।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार, कांस्टेबल अवधेश कुमार, कुलदीप सिंह, ललित जोशी, गोविंद प्रसाद, आदि शामिल थे।पुलिस ने उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
