रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि अनाज मंडी गेस्ट हाउस में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि प्रथम बार आगमन पर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को फतेह करने को लेकर कमर कसने को कहा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बताएं। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश के प्रभारी खिलेंदर चौधरी, प्रदेश के महामंत्री मनोज पाल, किरण चौधरी, नेत्रपाल मौर्य, आदित्य राज सैनी, चमन लाल चौधरी, कंचन कश्यप, मुकेश पाल, दुर्गेश गुप्ता, मनोज प्रजापति जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,अंकुर प्रजापति, अशोक सैनी, हरीश शर्मा, चंदन कश्यप, कुलदीप गंगवार, अजय वर्मा, दिनेश प्रसाद, विशाल कुमार, गिरीश वर्मा, रवि कश्यप, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
