report KP Gangwar
रुद्रपर। प्लॉट देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। रिटायर पुलिसकर्मी ने प्रॉपर्टी डीलरों पर ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने कॉलोनाइजर गुरमीत सिंह पर प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में रिटायर्ड पुलिसकर्मी चौबे लाल ने बताया है। कि उसने काशीपुर रोड पर स्थित इंद्रप्रस्थ इंकलेव दानपुर में गुरमीत सिंह व उसके साथी पंकज जोशी से वर्ष 2018 में 25 × 50 फिट का प्लॉट उपरोक्त व्यक्तियों ने दिखाया।

तथा उपरोक्त व्यक्तियों की बातों पर विश्वास करते हुए वह प्लाट 16 लाख 96 हजार 666 रुपए में खरीदा। उसने बताया कि सारी रकम गुरमीत सिंह व पंकज जोशी को अदा कर दी। उसके बाद रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क के 48 हजार रुपए के स्टांप भी खरीद लिए। सारे पेपर तैयार कर लिए परंतु गुरमीत सिंह और पंकज जोशी ने ना तो रजिस्ट्री कराई और ना ही प्लाट पर कब्जा दिलाया। बार बार चक्कर लगाने के बाद रिटायर्ड पुलिसकर्मी चौबे लाल ने कोतवाल रुद्रपुर को कॉलोनाइजर गुरमीत सिंह व उसके साथी पंकज जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है। कोतवाल रुद्रपुर ने पूरे मामले की जांच एसएसआई रुद्रपुर आरसी तिवारी को सौंपी है। पूरे मामले में चौबे लाल का कहना है।

कि अब गुरमीत सिंह व उसके साथी ना तो उसे पैसे दे रहे हैं। ना ही जमीन की रजिस्ट्री करा रहे है। और बार-बार उसे व उसके परिवार को जान से मरवाने तथा झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। उसने आरोप लगाया है कि उक्त गुरमीत सिंह लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का काम करता रहता है। प्रार्थी को बाद में इसकी जानकारी हुई कि गुरमीत सिंह का काम ही लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे हड़प ना मोटी ब्याज पर लोगों को पैसे देना और उनका उत्पीड़न करना है। चौबे लाल ने आरोप लगाया है कि उक्त गुरमीत सिंह व उसके साथी पंकज जोशी ने रुपए वापस मांगने या कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
