रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर 20 जनवरी 2021 स्वच्छता अभियान की जमकर उड़ रही धज्जियां तहसील परिसर में बना शौचालय गंदगी का अंबार बना है। परंतु ना तो तहसील प्रशासन उस और ध्यान नही दे रहा है। और ना ही नगर निगम का उस तरफ कोई ध्यान है। जबकि काशीपुर नगर निगम को उत्तराखंड में सफाई व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रखा गया है। और नगर निगम काशीपुर सफाई व्यवस्था को लेकर पुरस्कार से भी सम्मानित हुआ है। उसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था का नाम नहीं है। बता दें कि तहसील काशीपुर का सार्वजनिक शौचालय बहुत दयनीय अवस्था में है। तहसील प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन का सार्वजनिक शौचालय की तरफ किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं है। तहसील काशीपुर के सार्वजनिक शौचालय में ईतनी अत्यधिक गंदगी हो चुकी है।

शौचालय का फोटो
जिसे तहसील काशीपुर के प्राइवेट कर्मचारी दस्तावेज लेखक स्टांप वेंडर और अधिवक्ताओं का कार्य करना दुश्वार हो चुका है। 24 घंटे तहसील के अंदर बदबूदार वातावरण रहता है। जिससे बीमारियों के संक्रमण की संभावना बहुत अधिक बढ़ रही है। करोना महामारी के दौरान जहां करोना को भी जड़ से खत्म नहीं किया जा सका है। वहीं दूसरी ओर तहसील काशीपुर का सार्वजनिक शौचालय स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर आम जनमानस को भी शौचालय की समस्या के लिए बहुत अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग शौचालय में अत्यधिक गंदगी के कारण शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। यदि तहसील प्रशासन नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
