रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 20 जनवरी 2021 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला तथा एक व्यक्ति को 108 आपात वाहन के द्वारा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि एक व्यक्ति को निजी वाहन के द्वारा बाजपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि वाजिद अली पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला महेशपुरा बाजपुर कि ससुराल लालपुर अमर झंडा में मोहम्मद सलीम के घर है। वह मंगलवार को अपनी ससुराल लालपुर अमर झंडा अपनी पत्नी रोशन जहां को बुलाने आया हुआ था। शाम करीब 4:00 बजे अपनी पत्नी रोशन जहां को बाइक से लेकर घर लौट रहा था।

कि रास्ते में रायपुर खुर्द के पास सामने से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे बुलेट चालक कय्यूम पुत्र शफीक अहमद निवासी लालपुर अमर झंडा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बुलेट चालक कय्यूम को निजी वाहन द्वारा बाजपुर रोड स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।जबकि वाजिद अली तथा उसकी पत्नी रोशन जहां को आपात वाहन 108 के द्वारा लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वाजिद अली के हाथ में तथा दाईं टांग में फैक्चर हुआ है। तथा उनकी पत्नी रोशन जहां के घुटने में फैक्चर हुआ है। बुलेट चालक कय्यूम के शरीर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी बाई टांग में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि उसकी नाक मुंह में भी गंभीर चोटें आई हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
