रुद्रपुर। 23 जनवरी 2021 सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्थाई लोक अदालत के प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश भी डाला। बता दें कि राजकीय झा इंटर इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अलग-अलग विचार रखें तथा उनके जीवन से शिक्षा लेने की अपील की।

सुभाष चंद्र बोस के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि स्थाई लोक अदालत के प्रभारी उमेश जोशी ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने वालों में प्राचार्य केके शर्मा, एनएसएस प्रभारी गिरीश शर्मा, श्रीमती सुभाषिनी द्विवेदी, वह लायंस क्लब के डायरेक्टर दीनानाथ सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
