काशीपुर। 7 फरवरी 2021 बाईपास द्वारा ग्रामीणों को रास्ता बंद कर देने पर ग्रामीणों ने बाईपास के पास शांति पूर्ण रुप से धरना देना प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीणों के धरने में आज कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने भी उन्हें समर्थन दिया है। बता दें कि ग्राम बांसखेड़ा खुर्द गांव में 10 दिन पूर्व से एनएच 74 पर बाईपास पर सैकड़ों ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है। कि बाईपास बनने के दौरान गांव का मुख्य रास्ता बाईपास के द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसे खुलवाने को लेकर ग्रामीण मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि nh-74 के अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भी ग्राम सभा का मुख्य रास्ता एनएच 74 द्वारा बंद कर दिया गया है।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्तालाप करेंगे। इस मौके पर समाजसेवी अनवर हुसैन, ग्राम प्रधान शकील अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान रियासत हुसैन, इंतजार हुसैन, नसरुद्दीन ,जाहिद, मौलाना सैयद, ठेकेदार जहूर उल हसन, बाबू, वसीम, उप प्रधान, विपिन, जोगा सिंह ,चरण सिंह, शमशाद, शाहिद, जसवीर, सुरजीत सिंह, सफात ठेकेदार, मुस्तफा, रफीक अहमद, यामीन, समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
