काशीपुर। 19 फरवरी 2021 नगर के उभरते नए सुपर स्टार गायक देव बाली के हाल ही रिलीज हुए सांग इश्के दा रोग लगातार सफलता के नए आयाम छू रहा है। 31 जनवरी को सोशल मीडिया यूट्यूब पर लांच किये गए इस सांग ने बहुत ही कम समय में लाखों बार देखा जा रहा है। बहुत ही कम समय में इस नन्हे गायक ने अपनी पहचान बना ली है। पाकर इस उभरते नन्हे गायक को गायकी की दुनिया में स्थापित कर दिया है। आज काशीपुर के द मंत्रा रेस्टोरेंट में आयोजित सफलता समारोह में देव बाली ने केक काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ ही सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि आगामी नवरात्रि में वह माता की भेंट के रूप में भजन शृंखला के साथ आ रहे है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपनी दादी, पापा अमन बाली, मम्मी नीरू बाली, सोनू सागर के साथ ही जनता को दिया। इस दौरान राशि बाली, अमन बाली, नीरू बाली, सोनू सागर, दिलप्रीत सेठी, पार्षद मनोज बाली, जगमोहन सिंह बंटी, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, जतिन नरूला , शोभित अग्रवाल, बलराम प्रजापति, रोहित चावला, सर्वजीत सिंह, तरनप्रीत सिंह, अभिमन्यु बाली आदि शामिल रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
