काशीपुर। 20 February 2021 एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात्रि जनरल स्टोर की दुकान में पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया घटना की जानकारी परिजनों को रात्रि करीब 12:30 बजे पता लगने पर घर में कोहराम मच गया रात में ही गांव वासियों की भीड़ का जमावड़ा लग गया परिजनों ने युवक को रस्सी के फंदे से निकालकर गांव में ही एक निजी डॉक्टर को दिखाया जिसमें उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही मृतक को दफना दिया है बता दें कि बीती रात्रि ग्राम बाबर खेड़ा थाना कुंडा निवासी नन्हे के 18 वर्षीय पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर परचून की दुकान के अंदर पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया।

युवक को परिजनों ने रात्रि सब में तलाश करने के बाद जब दुकान में जाकर देखा तो वह रस्सी पर झूला हुआ था। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए तथा घर में कोहराम मच गया परिजनों ने युवक को रस्सी से उतारकर गांव में ही स्थित एक निजी डॉक्टर को दिखाया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ का जमावड़ा लग गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कि अपने भाई से कहासुनी हुई थी जिससे शुद्ध होकर युवक ने खुद को फांसी लगाकर अपनी जिंदगी की लीला समाप्त कर ली परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही का कफन दफन कर दिया गया है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
