उत्तराखंड में अगली सरकार किसकी इसको लेकर एग्जिट पोल लगा हुआ है अपना वोट डालकर एग्जिट पोल में शामिल हो।
काशीपुर। 20 फरवरी 2021 कर्बला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें विजेता टीम को 15 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 11हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया बता दें कि स्व मुकेश मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर्बला मैदान में किया गया। बता दें कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा की याद में किया गया है।

कर्बला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट लगभग 8 दिन चला जिसमें 2 टीमों ने भाग लिया एक टीम मोहल्ला अल्ली खां दूसरी टीम ग्राम सरवर खेड़ा के बीच मुकाबला चला। इस दौरान फाइनल मैच में अली खान की टीम ने जीत हासिल की जीती हुई टीम को मुख्य अतिथि अर्पित मेहरोत्रा तथा संदीप सहगल ने विजेता टीम को 15 हजार रुपए तथा टॉफियां देकर सम्मानित किया।

जबकि उपविजेता टीम को उनके द्वारा 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दीया एवं टॉफियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अशीष अरोरा बॉबी, मंसूर अली मंसूरी, इलियास माहीगीर, मुशर्रफ हुसैन, जय सिंह गौतम, समेत तमाम लोग मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
