काशीपुर। 21 फरवरी 2021 हेड पंप का किया फीता काटकर किया शुभारंभ बता दें कि हेमपुर इस्माइल में स्थित शंकर स्कूल के पास मंगल बाजार में हेडपंप लगाया जा रहा है जिसका शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह मौजूदा पार्षद एलम सिंह तथा नामित पार्षद तेजविंदर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया है।

बता दें कि यहां पर आसपास में कहीं हेडपंप लगा हुआ नहीं था जिससे बाजार में पानी पीने वालों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था बाजार करने आने वाले लोगों को पानी से संबंधित कोई समस्या ना हो सके उसको लेकर मंगल बाजार में शंकर स्कूल के पास हेडपंप लगाया जा रहा है। हेड पंप के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह ने बताया की आने वाले समय गर्मियों के मौसम में पानी की बड़ी दिक्कत रहती थी। उसी के क्रम में जो लोग बाजार से सामान खरीदने आते थे। उनको परेशानियां ना हो इसलिए बाजार में हेड पंप लगवाया जा रहा है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
