काशीपुर। 21 फरवरी 2021 मुख्य चौराहे की सड़क पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली की लगातार नाला चौड़ीकरण मांग उठाने के बाद नगर निगम प्रशासन भी नींद से जाग उठा है
बता दे कि नगर निगम मेयर उषा चौधरी ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जाकर नाले का निरीक्षण किया जहां निर्माण हो रहा नाले की चौड़ाई कम पाई जाने पर नगर निगम मेयर ने फोन पर एनएच के अधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि नाले का निर्माण को अभी रोक दिया जाए क्योंकि नाले की चौड़ाई कम है।

जिस पर एन एच के अधिकारियों ने सहमति जताते हुए मौके पर नाले का निर्माण रोक दिया गया तो वही दूसरी ओर आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली ने नगर निगम मेयर के निरीक्षण को लेट बताया उन्होंने कहा कि नाला चौड़ीकरण को लेकर यदि समय रहते यह पहले निरीक्षण कर लिया जाता तो उसके लिए जो निर्माण कार्य मैं खर्च अब तक हुआ है उसकी हानि नहीं होती इस मौके पर पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक शादी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
