काशीपुर।23 फरवरी 2021 सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जितेंद्र सिंह 36 वर्ष पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम फौलादपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश 29 जनवरी 2021 को प्रात करीब 10:00 बजे वह अपने खेत से भैंसों के लिए चारा लेकर आ रहा था। जैसे ही वह फौलादपुर गांव के पास पहुंचा कभी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अज्ञात कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिजनों ने ठाकुरद्वारा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परंतु परिजनों ने उसे लाकर सरवर खेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान जितेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी तथा पुत्री शिवानी उषा तथा पुत्र सचिन एवं पवन को रोते बिलखते छोड़ गया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
