काशीपुर। 28 फरवरी 2021 बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में सिख समुदाय के अलग-अलग जगहों से एकत्रित हुए जत्थो ने उनकी याद में अजीतपुर से सुबह करीब 9:00 बजे नगर कीर्तन का शुभारंभ किया नगर कीर्तन का शुभारंभ अजीतपुर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा गुरुदेव सिंह के द्वारा किया गया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड से आए श्रद्धालुओ ने गुरु ग्रंथ साहिब से शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कीर्तन सुबह करीब 9:00 बजे अजीतपुर से शुरू कर बड़ी तादाद में ट्रैक्टर ट्राली हो तथा वाहनों से एवं पैदल चलकर कीर्तन काशीपुर के मंडी समिति स्थित सरवर खेड़ा पहुंचा जहां पर नगर कीर्तन का स्वागत ढेला पल स्थित गुरुद्वारा के ज्ञानी सुखदेव सिंह जसवीर सिंह परमिंदर सिंह गुरबीर सिंह परमवीर सिंह त्रिलोक सिंह साहिब सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया।

गुरु ग्रंथ साहिब से शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ठेला पुल पर स्थित नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को बड़ी तादाद में लंगर भी चखा तथा जलपान भी कराया गया कीर्तन के संबंध में जानकारी देते हुए अजीतपुर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा गुरुदेव सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन 15 वर्ष पूर्व साहिब गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव से शुरू किया गया।

तब से प्रत्येक वर्ष बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में नगर कीर्तन अजीतपुर गुरुद्वारे से शुरू होकर काशीपुर होते हुए जसपुर के पतरामपुर गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस नगर कीर्तन में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड से अलग-अलग शहरों से बड़ी तादाद में उनके चाहने वाले शामिल होते हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
