जसपुर। किसानों की उधम सिंह नगर में होने वाली महापंचायत में भाग लेने को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों की महापंचायत में जसपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों की करीब 50 गाड़ियों का काफिला प्रात करीब 8:00 बजे रुद्रपुर के लिए रवाना होगा। यह जानकारी देते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने बताया है कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 50 गाड़ियों में 500 सो के करीब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली भी महापंचायत में रुद्रपुर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में आम आदमी पार्टी खुलकर किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर किसानों पर तानाशाही दिखा रही है। जबकि देशभर का किसान तीनों कृषि कानूनों का कड़ा विरोध कर रहे हैं। और दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु मोदी सरकार किसानों की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है। किसानों के आंदोलन में आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
