काशीपुर । मार्ग चौड़ीकरण की मांग कर रही महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। बर्बरता पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने दीपक वाली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यालय से रेली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्गो पर होते हुए सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली ने कहा की नारी शक्ति के संघर्ष और बलिदान से यह प्रदेश बना है उस मातृशक्ति और बुजुर्गों तक को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जो कि निंदनीय है उन्होंने राज्य सरकार पर महिलाओं के साथ की गई बर्बरता के खिलाफ विरोध भरे शुरो में कहां की आम आदमी पार्टी महिलाओं के ऊपर की गई बर्बरता की कड़ी निंदा करती है

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री महिलाओं से माफी मांगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने आज गैरसैंण में नंदप्रयाग घाट के आंदोलनकारियों पर किये गये लाठीचार्ज को बर्बर एवं कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया है और इस घटना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार मानते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है l श्रीबाली ने कहा कि उत्तराखंड की मित्र पुलिस का शत्रुता पूर्ण व्यवहार देख पूरा प्रदेश दंग रह गया है । आज यहाँ जारी एक बयान में आप नेता दीपक बाली ने प्रदेश की भाजपा सरकार की इस कार्रवाई को बेहद ही शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अपने ही प्रदेश के लोगों पर ऐसी हिंसक कार्रवाई ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों की याद ताजा कर दी है।.

दीपक बाली ने कहा कि अपने हक की मांग करने वाले प्रदेश वासियों के साथ अपराधियों जैसा सूलूक करके भाजपा ने अपना तानाशाही रूप दिखा दिया है।. जिस नारी शक्ति के संघर्ष और बलिदान से यह प्रदेश बना है उस मातृशक्ति और बुजुर्गों तक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया । मार्ग चौड़ीकरण करने की मांग कोई ज्यादा बड़ी मांग नहीं थी ।उसके लिए देवभूमि वासियों के साथ ऐसा घोर अत्याचार बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में जनता के साथ ऐसा व्यवहार न तो शोभनीय है और न ही न्याय संगत । दीपक बाली ने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बर्बरता के लिए प्रदेश वासियों से माफी मांगनी चाहिए। आप नेता ने कहा कि कि इस लाठीचार्ज में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया जो कि भाजपा के महिला विरोधी रवैये का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखायेगी। श्री बाली ने उत्तराखंड की जनता का आह्वान किया है कि वह भाजपा के असली रूप को पहचाने और अब उसके बहकावे में आने की बजाएं राजनीतिक परिवर्तन के संघर्ष का संकल्प लेकर आई आम आदमी पार्टी के साथ उठ खड़ी हो।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
