
काशीपुर। 5 March 2021 टाइल्स शोरूम का कंपनी के सीईओ ने फीता काटकर शुभारंभ किया बता दें कि कुंडेश्वरी रोड स्थित नियर शगुन गार्डन जसपुर खुर्द में कृष्ण अवतार रस्तोगी शोरूम के नाम से सोमानी कंपनी ने अपना 50 में वर्ष में प्रवेश करने पर चौदहवा शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

कंपनी के सीईओ अमित सहाय ने बताया कि टाइल्स इंडस्ट्रीज के अंदर जो भी टाइल से हैं। सभी प्रकार की वैरायटी उनके कंपनी द्वारा होलसेल में नगर वासियों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी सोमानी के द्वारा जो वेराइटी या मार्केट में उतारी जाती हैं।

उस क्वालिटी की वैरायटी काशीपुर के अंदर किसी अन्य शो रूम पर नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां लो वर्ग मध्यवर्ग और हाई वर्ग समस्त प्रकार की वैरायटी शोरूम में उपलब्ध हैं। इस दौरान जानकारी देते हुए शोरूम के स्वामी अनुपम रस्तोगी तथा अमित रस्तोगी ने बताया कि उनके शोरूम पर जो वैरायटी उपलब्ध हैं।

वह नगर के किसी भी शोरूम में नहीं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम पर बेस्ट क्वालिटी का फर्नीचर भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके शोरूम में मॉडलर किचन की व्यापक रेंज है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार की व्यवस्था कंपनी के द्वारा दी जा रही हैं।

उसे क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि कंपनी की टाइल्स तथा अन्य सामान जिस रेट में काशीपुर में आमजन को दिया जाएगा वही रेट दिल्ली में भी हैं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण भारत में सोमानी कंपनी के जो रेट है वह कंपनी की तरफ से ही निर्धारित किए हुए हैं। इस मौके पर उषा चौधरी राम मेहरोत्रा विकास अग्रवाल राजीव मित्तल आनंद स्वरूप राकेश गोयल अनुपम रस्तोगी अमित रस्तोगी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
