जसपुर। 5 March 2021 आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्याक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश दिनेश मोहनिया ने बीते रोज अनन्या रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर यूनुस चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नियुक्त होने की घोषणा कीथीं। डॉक्टर यूनुस चौधरी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मिलने वालों तथा जानने वालों ने उन्हें फोन पर तथा मिलकर बधाइयां देना शुरू कर दिया।

आज दोपहर करीब 11:00 बजे डॉक्टर यूनुस चौधरी के निवास स्थान ग्राम बेलजोड़ी में दर्जनों मिलने बाले उनके निवास पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने डॉक्टर यूनुस चौधरी तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तारिक अफरोज का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वह पूर्ण ईमानदारी व तन मन धन से संगठन को उत्तराखंड में विस्तार करने का कार्य करेंगे। उनसे जब जसपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के बारे में जानकारी ली गई। तो उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी उन्हें जो आदेश देगी उसी के तहत वह कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में केजरीवाल अभियान के तहत वह ज्यादा से ज्यादा बड़ी संख्या में लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करेंगे। जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को आसानी से उत्तराखंड में फतेह किया जा सके। स्वागत करने वालों में शादाब कमाल, शाहरुख चौधरी, सलमान गोल्डी, सिमरन पाल बाजवा, गुरताज मान, सुरजीत सिंह, शाहरुख मलिक, आसिफ चौधरी, शाहनवाज, अशरफ, कामिल, मुजफ्फर, आदि लोग मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
