काशीपुर 6 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जाएगा महिलाओं को सम्मानित प्रेस को जारी अपने बयानों में ब्राह्मण उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया है कि महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (इंटरनेशनल वुमन्स डे) मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर काशीपुर में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया कि आने वाली 8 मार्च को काशीपुर के शगुन गार्डन में प्रातः 9:00 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारी संख्या मैं महिलाओं के उपस्थित रहने की संभावना है। जहां महिलाओं के अधिकारों के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश जोशी, एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा, कानूनी जानकारी प्रदान करेंगे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
