काशीपुर : 15 मार्च 2021 भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए 4 वर्षों में सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का पर सवाल उठाते हुए भाजपा से सवालों के जवाब मांगे हैं। प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड अरुण चौहान ने प्रेस को जारी बयान मे उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार से पूछा है कि बीते 4 साल में भाजपा ने उत्तराखंड में क्या कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि क्या भाजपा सरकार बता पाए पाएगी कि उसने उत्तराखंड में कितने स्कूल खोले हैं। सरकारी अस्पतालों में कितने डॉक्टरों की कमी को पूरा किया है। कितनी पेयजल योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। कितने अस्पताल प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने को लेकर कितने नए अस्पताल खोले गए हैं। प्रदेश की बदहाल पड़ी सड़कों में से कितनी सड़को का निर्माण सरकार ने कराया हैं। श्री चौहान ने कहा कि इन सारे प्रश्नों का जवाब क्या भाजपा सरकार के पास है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश को कर्ज में डुबोये जा रही है। भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर अपनी नाकामियों को छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास हमेशा नीति योजना होती हैं। कांग्रेस हमेशा विकास की सोच रखती है। ओर कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश का विकास होता है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
