काशीपुर 18 मार्च 2021 एक अध्यापक ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं लग सका है बता दें कि नगर के मोहल्ला आर्य नगर हाल निवासी हरजिंदर सिंह 56 पुत्र स्वर्गीय जागीर सिंह बांसखेडी में स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक पर तैनात थे। बुधवार करीब शाम 6:00 बजे अपने घर के कमरे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली उन्होंने हत्या किस कारण की है। कारणों का अभी कोई पता नहीं लग सका है।

मृतक के भाई गुलराज सिंह ने बताया कि वह बुधवार को शाम करीब 5:30 बजे अपने फार्म अजीतपुर से घर लौटे थे। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थे परेशान किस कारणों से थे यह उन्हें पता नहीं आत्महत्या के मामले में जब पुलिस से जानकारी ली गई उपनिरीक्षक दीपक जोशी ने बताया कि हरजिंदर सिंह की मौत गोली लगने के कारण हुई है। या किसी और कारण हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरजिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि उन्होंने आत्महत्या किस कारण की है। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा एक पुत्र तथा एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गया है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
