काशीपुर 19 March 2021 संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हालत खराब होने पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि नगर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मजरा निवासी विकास सैनी 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नन्हे सैनी बृहस्पतिवार रात्रि करीब 9:00 बजे अपने घर पर खाना खाने के बाद उसकी अचानक हालत खराब हो गई। युवक को उल्टियां होने के कारण मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान रात्रि करीब 11:00 बजे युवक ने दम तोड़ दिया अचानक हुई युवक की मृत्यु से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक लक्ष्मीपुर पट्टी मजरा में स्थित सैनी डेरी चलाता था डेरी चलाने के साथ-साथ वह पढ़ाई भी कर रहा था।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
