काशीपुर 19 March 2021 बीमारी के चलते पुलिस कांस्टेबल की रात्रि में अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान देर रात्रि उसने दम तोड़ दिया बता दें कि गेंदालाल 58 वर्ष पुत्र बाबूलाल निवासी सुभाष नगर काशीपुर को लीवर सिरोसिस की बीमारी थी। जिसके चलते उनके रात्रि करीब 9:00 बजे हालत खराब हो गई।

परिजनों ने उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर देर रात्रि उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता गेंदालाल इटावा पुलिस लाइन में तैनात थे। जहां पर उनकी 9 अक्टूबर 2020 को हालत खराब होने पर पुलिस लाइन में मेडिकल देने के बाद काशीपुर आ गए थे। उसने बताया कि उसके पिता का उपचार मेरठ में स्थित मेडिकल कॉलेज से चल रहा था। और 2 दिन पूर्व ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर घर लेकर आए थे। कि अचानक रात्रि में उनकी हालत खराब होने पर लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
